Skip to content
0

डॉक्टर बेस केयर

बैटरी सिट्ज़ बाथ फव्वारा टब

रिचार्जेबल बैटरी से चलने वाला सिट्ज़ बाथ फव्वारा टब, ताकि बाथरूम में बिजली का सॉकेट या तार न चाहिए। वेस्टर्न टॉयलेट पर रखिए, गुनगुना पानी भरिए और चालू कीजिए। एक बार चार्ज करने पर 120 मिनट से ज़्यादा चलता है।

₹2,599 ₹3,199 19% छूट GST सहित

टील रंग का बैटरी सिट्ज़ बाथ फव्वारा टब
  • 2600 mAh रिचार्जेबल बैटरी
  • एक चार्ज में 120+ मिनट
  • वेस्टर्न टॉयलेट पर फ़िट
  • 6 महीने की वारंटी

01

ख़ासियत

कोई तार नहीं

बाथरूम में सॉकेट की ज़रूरत नहीं। चार्ज करें और कहीं भी इस्तेमाल करें।

गुनगुने पानी की फुहार

लगातार हल्की फुहार से पानी चलता रहता है।

सुरक्षित स्विच

चालू/बंद स्विच पर वॉटरप्रूफ़ सिलिकॉन कवर।

जानकारी
बैटरी2600 mAh लिथियम-आयन, रिचार्जेबल
चलने का समयएक चार्ज में 120 मिनट से ज़्यादा
नाप40.6 x 38.1 x 20.3 सेमी
तरीकेफव्वारा, रिंसिंग, इमर्शन
डिब्बे मेंटब (बैटरी के साथ), चार्जर, निर्देश पुस्तिका
वारंटी6 महीने; पहले हमारा स्टाफ़ फ़ोन पर ठीक करवाता है, न हो तो बदलकर देते हैं

02

इस्तेमाल का तरीका

  1. 1

    चार्ज करें

    पहली बार इस्तेमाल से पहले दिए गए चार्जर से पूरा चार्ज करें, बाथरूम के बाहर।

  2. 2

    रखें

    टॉयलेट की सीट और ढक्कन उठाकर टब को चीनी मिट्टी के किनारे पर रखें।

  3. 3

    पानी भरें

    गुनगुना पानी पानी लेवल के निशान तक भरें और चालू करें।

  4. 4

    सिकाई

    10 से 20 मिनट बैठें, फिर बंद करें और टब साफ़ करें।

पूरी जानकारी: गर्म पानी की सिकाई कैसे करें। सस्ता विकल्प चाहिए तो इलेक्ट्रिक मॉडल देखें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बैटरी एक बार चार्ज करने पर कितना चलती है?

120 मिनट से ज़्यादा, यानी 10 से 20 मिनट की कई सिकाई।

क्या चार्ज करते समय इस्तेमाल कर सकते हैं?

नहीं। चार्जिंग बाथरूम के बाहर, सूखी जगह पर करें, और चार्ज होने के बाद ही इस्तेमाल करें।

क्या इसमें पानी गरम होता है?

नहीं, आप गुनगुना पानी भरते हैं और फव्वारा उसे चलता रखता है।

क्या कीमत में GST शामिल है?

हाँ, दिखाई गई कीमत में GST शामिल है। भुगतान ऑनलाइन (UPI, कार्ड, नेट बैंकिंग) होता है।

सिकाई अब आसान।

किसी भी वेस्टर्न टॉयलेट पर गुनगुने पानी की लगातार, हल्की फुहार। बिजली और रिचार्जेबल बैटरी, दो मॉडल।